Wish you a safe & Happy Journey
तेरी जिंदगी की असलियत का,जब तुझ पर असर होगा,असल में उस समय ही,शुरू तेरे जीने का सफ़र होगा।
न मंजिल ही मिलती है,न कारवां ही मिलता है,जिंदगी के इस सफ़र में,न खुशियों का जहाँ मिलता है।
सफ़र-ए-जिंदगी में,ग़मों की आंधियां भी जरूरी हैं,खुदा की रहमतों का,वरना यारों वजूद क्या होगा?
सफ़र-ए- जिंदगी का तू अकेला ही मुसाफिर है,बेगाने हैं ये सब जो अपनापन जताते हैं,छोड़ जाएँगे ये साथ इक दिन तेरा राहों में,वो जा आज खुद को तेरा हमसफ़र बताते हैं।
